16 April, 2009

बाबा जी और भक्त

देश में बच्चे कम और बाबा ज्यादा पैदा हो रहे है, आश्चर्य की बात जितने बाबा उससे ज्यादा भक्त है । भक्त तो ऐसे पागल है की पूछिये मत, बाबा नहीं भगवान है बाबा । बाबा अनंत , बाबा की लीला अनंता ।

एक बार एक बाबा जी का ३ दिवसीय प्रवचन एक बड़े शहर के छोटे कस्बे में था । क़स्बा शहर से ४०-५० किलोमीटर दूर था । प्रवचन के पहले दिन बाबा का एक भक्त प्रवचन शुरू होने से पहले आया और बाबा जी के चरणों में १००००१ रूपये की भेंट चढाई और बाबा जी से आशीर्वाद ग्रहण किया । बाबा जी ने भक्त से पूछा की वो कहाँ से आया है तो भक्त ने बताया की वो दिल्ली में व्यवसाई है और इस शहर में उसका पैतृक निवास है । उसने बाबा जी को अपने निवास पर भी आमंत्रित किया पर बाबा जी ने मना कर दिया, बोले इस बार संभव नहीं है, वो अगली बार जब आयेगे तो जरुर जायेंगे ।

भक्त ने बाबा जी का प्रवचन प्रथम पंक्ति में बैठ कर सुनने के लिए , आयोजक से २५००० प्रतिदिन के हिसाब से 75000 रुपये देकर , बाबा जी के कागजी ट्रस्ट के नाम रसीद कटवा ली । प्रथम दिन भक्त ने बड़े श्रद्धा -भाव के साथ बाबा जी का प्रवचन सुना, जाते समय भी बाबा जी के चरण छूकर गया और आयोजक से बोला की अगली बार बाबा जी के आने , रहने और पंडाल की वयवस्था उसके तरफ से होगी ।

भक्त एक महंगी गाड़ी से आया हुआ था, साथ में एक अंगरक्षक भी था , अच्छा चढावा भी चढाया था , इन बातों से बाबा जी को लग गया की भक्त एक मोटा असामी है । अगले दिन प्रवचन में भक्त प्रवचन शुरू होने के बाद आया । प्रवचन खत्म होने पर भक्त, बाबा जी से मिला और बताया की महाराज बिजनेस की वजह से दिल्ली जाना पड़ा था लेकिन वहां से काम खत्म कर के वापस आ गया हूँ , अब कल शाम को आपका प्रवचन सुन कर ही वापस जाऊंगा , आपको गुरु बनाते ही मेरे कष्ट दूर होने लगे है , एक डूबा हुआ धन वापस आ गया है , आयोजक लोगों से कह दीजिये की जितना खर्च हो रहा है , उसका आधा पैसा मैं दूंगाबाबा खुश थे ऐसा भक्त पाकर .

अंतिम दिन प्रवचन में बहुत भीड़ हुई , लोगो ने बहुत नकद चढावा चढाया । लाखों रुपये तीन दिन के भीतर बाबा जी के पास नकद आ गए थे । बाबा जी को रात को शहर से राजधानी पकड़ कर अपने आश्रम वापस जाना था । बाबा जी ने अपने भक्त को बुलया और कहा की यदि उन्हें दिक्कत न हो तो वे उनके साथ स्टेशन चले , नकद ज्यादा है शहर ५० किलोमीटर दूर है और रास्ता भी ठीक नहीं है , अगर २ -३ गाड़ी एक साथ चलेगी तो कोई दिक्कत नहीं होगी ।

भक्त ने आग्रह किया की बाबा जी आप मेरे साथ मेरी गाड़ी में बैठ कर चलिए, रास्ते में मैं आप से बोध -ज्ञान लेता चलूँगा । बाबा मान गए । बाबा ,भक्त ,अंगरक्षक और ड्राइवर एक गाड़ी में और बाकि बाबा के चेले अन्य गाड़ियों में बैठ के रवाना हुए । भक्त का ड्राईवर बहुत तेज गाड़ी चला रहा था , जब पीछे लोग दिखाई देना बंद हो गए तो ड्राईवर ने गाड़ी सड़क से निचे उतार कर सुनसान जगह में लगा दी। बाबा को पता भी नहीं चला , वो तो भक्त को ज्ञान दे रहे थे, भक्त ने बाबा जी के रिवाल्वर लगा दी, बोला बाबा चुप -चाप उतरोगे या गोली चलानी पड़ेगी । बाबा अवाक् , सारा पैसा बाबा जी ने भक्त की गाड़ी में रखवाया था और भात उन्हें गाड़ी से उतार रहा है मतलब ये भक्त नहीं ये तो लुटेरा है । बाबा जी चुप -चाप गाड़ी से उतर गए और उनका भक्त पैसे लेकर गायब हो गया । थोडी देर में जब बाबा जी के चेले अपनी गाड़ी से रास्ते से गुजरे तो देखा बाबा जी पागलो की तरह सड़क पर टहल रहे है, उन्होंने गाड़ी रोकी और जब बाबा जी से पता चला की वो भक्त नहीं एक ठग था , तो सबके होश उड़ गए । बहुत खोजने पर भी वो भक्त (ठग), बाबा जी को नहीं मिला। पुलिस के पास जा नहीं सकते थे , किसी से बता नहीं सकते थे , क्योकि जो धन मिला था उसका हिसाब सरकार को नहीं पता चलना चाहिए था (टैक्स जो नहीं देते )।

भक्त उर्फ़ नटवरलाल बाबा को कई लाख का चूना लगा गया था । न माया मिली न राम , बाबा गए खाली हाथ

15 टिप्पणियाँ:

अनिल कान्त : ने कहा…

ha ha ha ha ...maza aa gaya bhai

ज्ञानदत्त पाण्डेय | Gyandutt Pandey ने कहा…

एक नटवरलाल को दूसरे ने चूना लगाया!

समयचक्र - महेन्द्र मिश्र ने कहा…

देश में बच्चे कम और बाबा ज्यादा पैदा हो रहे है इस बात से सहमत हूँ कि देश के लोग बाबा ज्यादा पैदा कर रहे है जहाँ देखो वही खडाऊं महाराज दिख जाते है ....नर्मदे हर

Anil ने कहा…

जैसे को तैसा!

ताऊ रामपुरिया ने कहा…

इन्होने पबलिक को लूटा था, ठग इनको लूट लेगया..इसीलिये कहते हैं कि पानी और पैसा एक जगह नही ठहर सकता..हर हर महादेव.

रामराम.

Shikha Deepak ने कहा…

मैं तो यह सोच रही हूँ की इससे बाबा ने क्या ज्ञान लिया होगा।

संगीता पुरी ने कहा…

वाह .. एक से बढकर एक ठग हैं दुनिया में।

अभिषेक ओझा ने कहा…

बाबाओं को ज्ञान देने के लिए ऐसे भक्तों की बड़ी जरुरत है :-)

दिनेशराय द्विवेदी Dineshrai Dwivedi ने कहा…

कहानी अच्छी है, और हकीकत भी। सेर को सवा सेर जरूर मिलता है कभी न कभी।

RAJIV MAHESHWARI ने कहा…

बाबा जी को सबक सिखाने के लिए एसे भक्तो की जरुरत है.
जय हो बाबा जी की......

दिगम्बर नासवा ने कहा…

ठग से ठग मिले.............ऐसा तो होना ही था.........
कभी कोई जीता कभी कोई..........

satish ने कहा…
यह पोस्टलेखक के द्वारा निकाल दी गई है.
सतीश पंचम ने कहा…

लेकिन बाबा लोगों की जिस तरह से संख्या बढती जा रही है उसके मुकाबले ऐसे ठग चेले कम पैदा हो रहे हैं और यह बात भी बाबा लोगों की संख्या बढने में एक महत्वपूर्ण फैक्टर है।

Babli ने कहा…

पहले तो मै आपका तहे दिल से शुक्रियादा करना चाहती हू कि आपको मेरी शायरी पसन्द आयी !
बहुत बढिया!! इसी तरह से लिखते रहिए !

indian citizen ने कहा…

ठीक ही हुआ बाबा जी के साथ.

एक टिप्पणी भेजें

नमस्कार , आपकी टिप्पणी मेरे प्रयास को सार्थक बनाती हैं .